आजकल लोगों में “फैटी लिवर” होना बहुत आम हो गया है। कई लोग ऐसा सोचते हैं कि यह समस्या सिर्फ शराब पीने वालों को ही होती है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज़्यादा गहरी है।
लोगों को फैटी लिवर होना एक धीमी लेकिन खतरनाक बीमारी है, जो शुरुआत में बिना लक्षण के आती है। मतलब, लोगों को शुरू में इसका पता ही नहीं चलता और बाद में यह बड़ी समस्या बन सकती है।

फैटी लिवर क्या होता है?
फैटी लिवर की बात करें तो, फैटी लिवर तब होता है जब हमारे लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज़्यादा चर्बी जमा होने लगती है। जब यह चर्बी सामान्य मात्रा से ज्यादा बढ़ जाती है, तो लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता और इसी स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है।

फैटी लिवर के मुख्य 2 प्रकार होते हैं
1. Alcoholic Fatty Liver Disease (AFLD)
यह शराब के कारण होता है।
Alcoholic Fatty Liver Disease किसे होता है ?
- जो लोग लंबे समय तक शराब पीते हैं
- जो लोग रोजाना या ज्यादा मात्रा में शराब लेते हैं
क्या होता है ?
जब कोई व्यक्ति ज़्यादा शराब पीता है, तो शराब लिवर की चर्बी (फैट) को तोड़ने और बाहर निकालने की क्षमता को कम कर देती है। इसका नतीजा यह होता है कि फैट लिवर में जमा होने लगता है। धीरे-धीरे यह जमा हुआ फैट लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाता है, जिससे लिवर सूज सकता है और उसका काम ठीक से नहीं हो पाता।
अच्छी बात क्या हैं ?
अगर समय रहते कोई व्यक्ति शराब पूरी तरह छोड़ दे, तो यह पूरी तरह ठीक भी हो सकता है।
2. Non-Alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD)
यह समस्या लोगों में शराब पीए बिना भी हो जाती है और आज सबसे ज़्यादा फैल रही है।
मुख्य कारण क्या है ?
- मोटापा
- डायबिटीज
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- फिजिकल एक्टिविटी की कमी
- ज्यादा तला-भुना और मीठा खाना
NAFLD के आगे के स्टेज (बहुत जरुरी समझना)
Grade 1 – Simple Fatty Liver
- लिवर में हल्की फैट
- अक्सर कोई लक्षण नहीं
- डाइट और वॉक से पूरी तरह रिवर्स हो सकता है
Grade 2 – NASH (Non-Alcoholic Steatohepatitis)
- फैट के साथ सूजन
- थकान, भारीपन, भूख कम लगना
- अगर कंट्रोल न किया जाए तो नुकसान बढ़ता है
Grade 3 – Fibrosis
- लिवर में अंदरूनी चोट (scar tissue) बनने लगती है
- रिवर्स मुश्किल लेकिन संभव
Grade 4 – Cirrhosis
- लिवर का स्थायी नुकसान
- पानी भरना, खून की उल्टी, कमजोरी
- यह जानलेवा हो सकता है
फैटी लिवर के आम लक्षण क्या है ?
- लगातार थकान रहना
- पेट के दाहिने हिस्से में भारीपन होना
- भूख कम लगना
- वजन बढ़ना
- कई बार कोई लक्षण नहीं (Silent Disease), इसी वजह से इसे “Silent Killer” भी कहते हैं।
फैटी लिवर से बचाव कैसे करें ?
- रोज 30–40 मिनट वॉक करें
- चीनी, मैदा, फ्राइड फूड बहुत कम खाएं या बिल्कुल ही नजरंदाज करें
- शराब से दूरी बिल्कुल बनाएं
- वजन कंट्रोल करें
- समय-समय पर Liver Function Test (LFT) करवाते रहें
FAQ – फैटी लिवर से जुड़े आम सवाल
क्या फैटी लिवर ठीक हो सकता है ?
हाँ, Grade 1 और Grade 2 पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।
क्या फैटी लिवर में दर्द होता है ?
शुरू में नहीं, बाद में भारीपन या हल्का दर्द हो सकता है।
क्या दुबले व्यक्ति को भी फैटी लिवर हो सकता है?
हाँ, गलत खान-पान और डायबिटीज इसकी वजह हो सकती है।
फैटी लिवर में दवा ज़रूरी है?
ज़्यादातर मामलों में डाइट + लाइफस्टाइल सबसे ज़रूरी है।
क्या फैटी लिवर सिरोसिस बन सकता है?
हाँ, अगर लंबे समय तक ध्यान न दिया जाए।
