कभी‑कभी लोगों के सीने में जलन, खट्टी डकार या पेट में भारीपन हो जाता है l अगर ये सब बार‑बार हो रहा है, तो संभावना है कि आप एसिडिटी से जूझ रहे हों। आज की तेज रफ्तार जिंदगी, गलत खान‑पान और तनाव ने एसिडिटी (acidity) को आम समस्या बना दिया है। अच्छी बात ये है कि सही जानकारी, थोड़े लाइफस्टाइल बदलाव और घरेलू उपायों से इसे काबू में रखा जा सकता है।
एसिडिटी क्या होती है ?
जब हम खाना कहते है तो हमारे पेट में खाना पचाने के लिए हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) बनता है। जब यह एसिड जरूरत से ज्यादा बन जाता है या गलत समय पर ऊपर की ओर (ग्रासनली) जाने लगता है, तब एसिडिटी होती है। इसी वजह से जलन, दर्द और बेचैनी महसूस होती है।
एसिडिटी (acidity ) के मुख्य कारण क्या हैं ?
- लंबे समय तक खाली पेट रहना
- बहुत ज़्यादा मसालेदार, तला‑भुना या जंक फूड
- चाय, कॉफी, सिगरेट या शराब का अधिक सेवन
- तनाव, चिंता और नींद की कमी
- देर रात खाना और तुरंत लेट जाना
- दर्द की दवाइयाँ (जैसे पेनकिलर) बिना सलाह के लेना
- मोटापा या बहुत टाइट कपड़े पहनना
एसिडिटी (acidity ) के मुख्य कारण क्या है ?
- सीने में जलन (heartburn) होना
- खट्टी या कड़वी डकार आना
- पेट में गैस, सूजन या भारीपन होना
- गले में जलन या खांसी होना
- मतली या उलटी जैसा मन होना
- मुंह में कड़वाहट होना
ध्यान दें: अगर सीने में दर्द बहुत तेज हो, सांस लेने में दिक्कत हो या दर्द बाएं हाथ तक फैले, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
एसिडिटी का पूरा इलाज क्या है ?
1. लाइफस्टाइल में बदलाव –
- दिन में 5–6 छोटे मील लें
- खाना धीरे‑धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं
- खाने के बाद कम से कम 30–45 मिनट टहलें
- सोने से 2–3 घंटे पहले खाना बंद करें
- तनाव कम करने के लिए योग/ध्यान करें
2. घरेलू उपाय –
- ठंडा दूध: तुरंत राहत देता है
- सौंफ: खाने के बाद चबाएं
- अजवाइन + काला नमक: गुनगुने पानी के साथ
- केला या सेब: एसिड को बैलेंस करते हैं
- नारियल पानी: पेट को ठंडक देता है
3. खान‑पान में क्या खाएं/क्या न खाएं
क्या खाएं
- दलिया, ओट्स, चावल
- उबली सब्ज़ियाँ
- दही, छाछ
- केला, पपीता
क्या न खाएं :
- बहुत तीखा, तला‑भुना
- टमाटर सॉस, सिरका
- चॉकलेट, कॉफी
- बहुत खट्टे फल
4. दवाइयाँ (डॉक्टर की सलाह से)
- एंटासिड
- H2 ब्लॉकर
- PPI (Proton Pump Inhibitors)

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिये ?
- अगर हफ्ते में 3–4 बार एसिडिटी हो
- अगर वजन तेजी से घट रहा हो
- अगर खून की उलटी या काला मल आये
- जब दवाइयों से भी आराम न मिले
